फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंंज: गंगा नदी पर एक और फोरलेन पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

गंगा नदी पर एक और फोरलेन पुल का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। इधर दो-तीन महीने में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की कार्यदायी संस्था ने मिश्रा कॉलोनी छोर पर तीन पिलर पायलिंग का काम पूरा करा लिया है। अब चौथे पिलर के लिए पायलिंग का कार्य कराया जा रहा है। उधर, अंग्रेजों के जमाने का बंद जर्जर गंगा पुल को न हटाए जाने से आगे होने वाले कार्य में बाधा आ सकती है। इसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने रेलवे और पीडब्ल्यूडी को जानकारी दी है। कानपुर को शुक्लागंंज से जोड़ने के लिए अभी तक नवीन गंगा पुल ही है। इस पर रोजाना कई लाख वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में आए दिन यहां जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन स्तर पर गंगा नदी पर कानपुर के ओईएफ मैदान छोर से शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी छोर से फोरलेन पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सेतु निगम के जेई कुंदन कुमार ने बताया कि कार्य तय समय में हो इसके लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। अब तक तीन पिलर की पायलिंग का कार्य हो चुका है। इसमें एक पिलर में छह पायलिंग कराई जा रही है। इस लिहाज से 18 पायलिंग का कार्य हो चुका है। अब पुराने जर्जर बंद गंगा पुल के निकट पड़ने वाले चौथे पिलर की पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया कि पुराने जर्जर पुल को आगे के पिलर बनाए जाने के लिए हटाना होगा। इसके लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक इस ओर कार्य नहीं किया गया। ऐसे में पायलिंग का कार्य प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें