फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: लोहे की कढ़ाही से 10,842 महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषण

गोंडा: देवीपाटन मंडल में कुपोषण से लड़ने के लिए ‘परंपरा से पोषण’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत चारों जिलों के 10,842 कुपोषित बच्चों और उनके परिवारों तक पोषण सामग्री पहुंचाई जाएगी। शुक्रवार को धनतेरस पर गोंडा में 250 महिलाओं को लोहे की कढ़ाही और पोषण सामग्री देकर अभियान की शुरुआत हुई। डीएम प्रियंका निरंजन की इस पहल को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सराहा और इसे बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में भी लागू करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सभागार में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की माताओं को लोहे की कढ़ाही के साथ गुड़, भुना चना, सत्तू, बेसन, लाई, आयरन-कैल्शियम की गोलियां और ओआरएस-जिंक के पैकेट दिए गए। उन्हें पोषक तत्वों से युक्त टेक होम राशन भी उपलब्ध कराया गया। अगले तीन महीने में करीब 11 हजार महिलाओं तक यह सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने डीएम और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ‘पोषण पाठशाला’ नवाचार का भी शुभारंभ किया गया। सीडीओ दयानंद प्रसाद, डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें