फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: अजय हत्याकांड में परिवार को पांच लाख की मदद, आरोपी प्रधान को पद से हटाने की तैयारी

गाजीपुर के मोहांव गांव के पास पासीपुरवा में तालाब के पास हुए अजय राम हत्याकांड में अब ग्रामसभा की जमीन पर कथित कब्जे का मामला भी सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को मृतक के पिता ओमप्रकाश और चचेरे भाई विजय कुमार ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मुलाकात की। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और असलहों की बरामदगी की मांग की। साथ ही आरोपी ग्राम प्रशासक संजय बिंद पर तालाब की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए अवैध निर्माण हटाने की मांग उठाई। डीएम ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव भेजने और तालाब की जमीन की जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें