फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली पर आतिशबाजी में बरतें सावधानी, बच्चों की आंखों और कानों को हो सकता है नुकसान

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बच्चों में आतिशबाजी को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। बाजारों में पटाखों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को जागरूक किया है। चिकित्सकों का कहना है कि पटाखों का शोर कानों को नुकसान पहुंचा सकता है, वहीं उनसे निकलने वाली चिंगारी और धुआं आंखों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ईएनटी सर्जन डॉक्टर भानु प्रताप के अनुसार, तेज आवाज वाले पटाखों से कानों के पर्दे पर असर पड़ सकता है। अचानक होने वाला तेज धमाका सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को पटाखों के नजदीक खड़े होकर आतिशबाजी नहीं करनी चाहिए। कानों में परेशानी, सीटी बजने जैसी आवाज या सुनने में कमी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। वहीं मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग सर्जन डॉक्टर राकेश यादवेंदु ने बताया कि पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, धुआं और बारूद आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आतिशबाजी के दौरान आंखों में चोट, जलन और कॉर्निया को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। बच्चों को पटाखे जलाते समय बड़ों की निगरानी में रखना चाहिए। पटाखे जलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और आंखों पर हाथ न मलें। आंख में चिंगारी या कोई बाहरी कण जाने पर उसे रगड़ने के बजाय साफ पानी से धोकर तत्काल अस्पताल पहुंचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें