फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाैवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक ग्राम की कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि एक ग्राम निवासी 15 वर्षीय किशोरी, जो कि कक्षा नौ की छात्रा है। उसे आरोपी ने बृहस्पतिवार रात को फोन कर किशोरी के ही घर के पीछे खेत में बुलाया और दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे किशोरी की मां की आंख खुली, तो उनको किशोरी नहीं मिली। किशोरी की मां ने तलाश की तो बेटी खेत में थी और आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। किशोरी की मां के शोर पर परिवार व गांव के अन्य लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद किशोरी को लेकर मां थाने पर पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सीओ शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घुनपई अंडरपास के नीचे कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें