फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला फाउंडेशन के तहत थाना परिषद में पुलिस की दोस्ती कार्यक्रम

एटा के सकीट, अमर उजाला फाउंडेशन के तहत थाना परिषद में पुलिस की दोस्ती , कार्यक्रम में छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर। पुलिस की दोस्ती कार्यक्रम के तहत सोमवार को सकीट थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया थाना प्रभारी मधु दुबे ने चौधरी बदन सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा और कानून के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पुलिस आपकी दोस्त है, बिना डरे संपर्क करें उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें और निजी फोटो साझा न करें और उन्होंने छात्राओं को शिकायत रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर के बारे में बताया साथ ही मालखाना, हवालात, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय और परिवार परामर्श केंद्र का भ्रमण कराकर जानकारी दी इस मौके पर शिक्षिका रागनी व थाना स्टाफ गरिमा,शिवानी गिल समस्त स्टाफ मौजूद रहा छात्रों ने बताया - छात्रों में कुमारी बंधना,मुस्कान यादव,शिवानी, प्रिया ने बताया थाने में बहुत कुछ सीखा और अब किसी बात का डर नहीं लग रहा है परेशानी में 112,1090 पर कॉल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें