एटा के सकीट के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर में देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में खाटू श्याम बाबा को 56 भोग लगाए गए, जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।