देवरिया के रामपुर दुल्लह गांव के पपउर स्थित मां काली स्थान पर मंगलवार को मेला और दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश स्तरीय पहलवान हरिकेश कन्नौजिया ने सिवान के मुकेश और मऊ के आर्यन को हराकर दोनों मुकाबले अपने नाम किए। दंगल में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। वहीं, रामलीला के तहत भगवान राम और लक्ष्मण की झांकी निकाली गई।