देवरिया के कारेकट के पास पुलिस ने दो गोवंश के साथ बिहार के सीवान जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीन में से दो आरोपियों के खिलाफ बनकटा थाने में पहले से गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। तीनों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।