दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने छह से 17 नवंबर तक 16 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली के लिए दो की जगह चार, कानपुर के लिए आठ की जगह 12 और लखनऊ के लिए आठ की जगह 14 बसें चलेंगी।