उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में ठंड का ज्यादा एहसास होने लगेगा। चक्रवात अकवान के असर से रविवार को पूर्वांचल और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान तेज पुरवा हवाएं भी चल सकती हैं। इन हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।