बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र स्थित रामरेखा मंदिर परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच 245 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। इसमें दुबौलिया के 63, परशुरामपुर के 71, विक्रमजोत के 52, हर्रैया के 52 और नगर पंचायत हर्रैया के सात जोड़े शामिल हुए। मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह और ब्लॉक प्रमुख केके सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।