समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद इस पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए घोषणापत्र में मुस्लिम समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क और विकास से जुड़े मुद्दों का जिक्र तो किया गया है, लेकिन मुसलमानों की समस्याओं और उनके विकास को लेकर कोई बात नहीं कही गई। मौलाना ने सवाल उठाया कि जब समाजवादी पार्टी को मुसलमानों का वोट चाहिए तो उनके हितों की बात मेनिफेस्टो में क्यों नहीं है?