बरेली के बहेड़ी में किसान भगवान सिंह की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। रविवार को बहेड़ी के गुरुद्वारे के पास मृतक के परिजन, किसान और समर्थक एकत्र होंगे। यहां तीनों मांगें पूरी कराने के लिए आगे की रणनीति तय कर धरना देने की तैयारी है। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ तैनात है। बता दें कि भगवान सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने शनिवार शाम गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य के खिलाफ तहरीर दी।