बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में कुल्ली नदी पर बना ढकिया डैम तीन दशक से बदहाल है। इसके फाटक टूटे होने से हजारों किसानों को 25 किलोमीटर लंबी नहर से सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। यह डैम कभी दर्जनों गांवों के खेतों की सिंचाई का साधन था। किसानों ने जिलाधिकारी से मरम्मत और कब्जे हटवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।