फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, पेट में कपड़ा छोड़ने का आरोप

Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 06:20 PM IST

बागपत-मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। लोनी के पावी निवासी नाजिम का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी गुलिस्ता के पेट में नस कट गई और अंदर कपड़ा छूट गया, जिससे उन्हें दिल्ली रेफर करना पड़ा। डिलीवरी के दौरान बेटे का जन्म हुआ था। परिजनों के अनुसार, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान पेट में कपड़ा छूटे होने और नस कटने की बात सामने आई। मंगलवार को परिजनों ने बागपत के अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से विरोध जताया। चिकित्सक ने आरोपों से इनकार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने चिकित्सक ने महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही, जिसके बाद परिजन शांत हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें