फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 06:20 PM IST

बागपत रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र (50) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करीब डेढ़ वर्ष से सिसाना गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह सुभाष चंद्र को ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे और कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला। परिजनों के फोन का जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक के परिचित को सूचना दी गई। दूसरी चाबी से कमरा खोलने पर सुभाष चंद्र जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें