फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विधायक और सीडीओ को बहनों ने बांधी राखी, कार्यक्रम में करीब 300 महिलाएं हुईं शामिल

सर्किट हाउस में बुधवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क रोडवेज बस सेवा शुरू करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में करीब 300 महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, आरएम काशी प्रसाद को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी महिलाओं से संवाद कर उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। निशुल्क बस सेवा के शुरू होने से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सरकार की इस पहल को अपने लिए उपयोगी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें