फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रूदौली में खिरका शरीफ के दीदार को उमड़े हजारों जायरीन, दुआओं में उठे हाथ

सूफी संत हजरत मखदूम शेख अहमद अब्दुल हक रुदौलवी के 610वें उर्स के मौके पर रूदौली की दरगाह परिसर में खिरका शरीफ की जियारत का आयोजन हुआ। शाम करीब चार बजे सज्जादानशीन शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां ने मखदूम साहब का ऐतिहासिक खिरका शरीफ धारण किया। इसके बाद उन्होंने अस्ताने पर हाजिरी लगाकर रस्म पूरी की। शाह सुब्बू मियां और शाह आमिर तबरेज ने परंपरागत तरीके से जायरीनों को पवित्र खिरका शरीफ के दीदार कराए। इस दौरान रुदौली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। खिरका शरीफ की जियारत कर कई जायरीन भावुक हो उठे। लोगों ने मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। उर्स में शामिल नहीं हो पाने वाले अकीदतमंदों के लिए भी विशेष दुआ की गई। देर रात तक जियारत का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें