अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के दौरान सोमवार को जगह-जगह यातायात प्रभावित रहा। स्वागत में जुटे कार्यकर्ताओं के काफिले और वाहनों की अधिक संख्या के चलते हाईवे की एक लेन में लंबा जाम लग गया। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर जुटे रहे। स्वागत कार्यक्रम के कारण हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।