फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी

अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का सोमवार को पहली बार अयोध्या आगमन हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या की सीमा पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत को खास बनाने के लिए चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। हरीश द्विवेदी के काफिले के अयोध्या सीमा में पहुंचते ही बुलडोजरों से फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। रुदौली क्षेत्र में भी जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है। अयोध्या की सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्वागत पूरे रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से होगा और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। अयोध्या सीमा पर चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का यह पहला अयोध्या दौरा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें