औरैया के अनंतराम क्षेत्र अंतर्गत बाबरपुर कस्बे में भटा रोड पर शुक्रवार को एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से सड़क किनारे गड्ढे में भरे पाम ऑयल में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख मची अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।