फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: ट्रेलर से टकराई बेकाबू पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

सदर कोतवाली क्षेत्र में औरैया-इटावा मार्ग पर फतेहपुर करमपुर के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी प्रमोद अवस्थी (28) पिकअप चला रहे थे। रविवार-सोमवार की रात करीब दो बजे फतेहपुर करमपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में प्रमोद अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें