फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड ने दिया मेले को साफ सुथरा बनाए रखने का संदेश

तिगरी धाम। तिगरी गंगा मेले में शनिवार शाम करीब 5 बजे स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। हाथ में जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे स्काउट एवं गाइड ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि मेले को साफ सुथरा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मेले में कोई ऐसा काम न करें, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हो। मेला कोतवाली के आस पास से रैली घूम कर स्काउट एवं गाइड के शिविर में संपन्न हुई। इससे पूर्व मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने स्काउट एवं गाइड का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेले को शांति पूर्ण संपन्न कराने, बिछड़ों को अपनों से मिलाने में स्काउट एवं गाइड का सराहनीय योगदान रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें