फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की व्यवस्था बदहाल

अंबेडकरनगर में जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के तमसा नदी किनारे स्थित शिवाला घाट पर छठ पूजा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। घाट की सीढ़ियां टूटी हैं, जगह-जगह गंदगी फैली है और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। घाटों की सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई, बैरिकेडिंग और शुद्ध जल की व्यवस्था भी अधूरी है। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है। रमेश मौर्य और कुंदन सोनी ने भी छठ पूजा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि दो व्यवस्थाएं शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें