अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील क्षेत्र के परुइयां आश्रम स्थित बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज में संस्थान के 70 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय सप्तति स्थापना समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह रहे। संस्थान के महंत देवेंद्र दास के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की सात दशक की शैक्षिक यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और संस्कारों पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार यादव, संजय वर्मा, राजेश चौरसिया और पूज्य राजन महाराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।