फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर बोला जुबानी हमला

अंबेडकरनगर में कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा मार्च एवं जनसभा का आयोजन किया गया। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र 280 के एक निजी मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता सनी सिंह ने बाइक रैली निकालकर अगुवाई की। जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य अतिथि अभिषेक दत्त ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और गरीबों से जुड़े मुद्दे उठाए। युवा नेता सनी सिंह ने भी सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान '2027 में भाजपा को हटाना है, देश बचाना है' का नारा लगाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव , आलोक पाठक, सुनील सिंह, अजय सिंह उर्फ कप्तान राकेश वर्मा अली अकबर इमाम हुसैन जाफरी, अमरनाथ सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें