फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दुष्कर्म के आरोपी को भीटी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद

Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 08:14 PM IST

अंबेडकरनगर में भीटी थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 02 सितंबर 2026 को भीटी क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान शिबू खान निवासी ग्राम लमहैया थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या का नाम प्रकाश में आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी चन्हा से हैदरगंज की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसओजी और भीटी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त की घेराबंदी कर दी। क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के मुताबिक, घेराबंदी देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते की ओर भागने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। अभियुक्त बाइक छोड़कर पैदल भागते हुए छिप गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी भीटी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें