मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय मेडिकल सेमीनार का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक किया गया है। इसमें देश के जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट हिस्सा लेंगे। सेमीनार में इलाज की नई तकनीक पर चर्चा की जाएगी और प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसमें देश के नहीं विदेशों से भी न्यूरो के चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक चिकित्सकों ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।