इगलास के ग्राम करथला में देर रात्रि फायरिंग की सूचना मिली। इसमें एक व्यक्ति के भांजे को गोली लगी। घायल का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, स्थिति सामान्य है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ इगलास कमलेश कुमार ने इस संबंध में बाइट दी।