फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगीरी के यादव नगर में मिला युवक का शव, जांच जारी

अलीगढ़ के थाना गंगीरी के यादव नगर में 27 नवंबर की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान भोला पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि भोला कल शाम शराब पीकर घर आया था। उसने घरवालों से लड़ाई-झगड़ा किया था, जिसके बाद उसे बांध दिया गया था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच भोला 100 रुपये लेकर घर से निकला था। आज उसका शव यादव नगर के बड़े मैदान में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी (यूपी-112) गर्वित सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें