फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उफनते तालाब के सामने बेबस ग्रामीण , जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा खतरा

खेरागढ़, सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता की इससे बड़ी तस्वीर क्या होगी कि एक तालाब में डूबकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। अब वही तालाब एक बार फिर कुसियापुर के ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है। पानी उफान मारकर उल्टा गांव की गलियों और घरों तक पहुंच चुका है। ग्रामीण प्रशासनिक मदद का इंतजार छोड़ खुद मिट्टी डालकर और रेत की बोरियां लगाकर तालाब के पानी को रोकने के प्रयास कर रहे हैं।वहीं तालाब में फैली भीषण गंदगी, बदबू  और गंदगी जनित कीट पतंगों , मच्छरों आदि से ग्रामीणों का जीवन नरकीय बना हुआ है।वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है। विकासखंड खेरागढ़ की ग्राम पंचायत डूंगरवाला के मजरा कुसियापुर में तालाब का पानी उफान पर है। तालाब की जलनिकासी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से पानी लगातार आबादी की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तालाब में डूबकर पूर्व प्रधान रामशरण राजपूत समेत एक बुजुर्ग महिला अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने स्थायी समाधान कराने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि बार बार शिकायतों के बाद भी अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।तालाब किनारे रहने वाली बुजुर्ग संजय देवी ने बताया कि कई वर्षों से पानी भरने की समस्या बनी हुई है। पानी घरों में घुस रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। रातभर पशुओं की रखवाली करनी पड़ती है। संपत देवी ने बताया कि मंदिर में गंदा पानी भरने से शिवलिंग और मूर्तियां डूब गईं पूजा पाठ तक बंद हो गया। बड़ी मुश्किल से रेत की बोरियां लगाकर मंदिर को बचाया है। किसान हरिविलास ने बताया कि तालाब किनारे खेत पट्टे पर लेकर सरसों की फसल तैयार की है। फसल को बचाने के लिए दिन रात निगरानी करनी पड़ रही है। मिट्टी डालकर किसी तरह पानी रोका है। ब्लॉक से लेकर तहसील तक कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।वहीं, लंबे समय से जमा पानी के चलते आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में सीलन आ गई है। मकानों की नींव कमजोर होने से उनके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।वहीं ग्राम पंचायत सदस्य ओमदत्त राजपूत का कहना है कि जब तालाब में पहले ही कई लोगों की जान जा चुकी है तो फिर सुरक्षा और जलनिकासी के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या प्रशासन किसी और की मौत के बाद ही जागेगा? ग्रामीणों ने तालाब की तत्काल जलनिकासी, मजबूत सुरक्षा घेरा और आबादी व मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम कराने की मांग की है। जल्द ही टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराकर जरूरी सुरक्षा इंतजाम कराए जाएंगे।वहीं जलनिकासी का भी प्रबंध किया जाएगा। परवेज आलम बीडीओ खेरागढ़

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें