फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन पर बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 11:03 PM IST

रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से बहनों को फ्री बस सेवा की सुविधा मुहैया कराई गई, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ करने के बाद सारी व्यवस्थाएं धराशायी होती नजर आईं। बहनों को राखी बांधने के लिए भाई के घर जाने के लिए घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली और बरेली रूट की बसों का टोटा नजर आया। बसों के रोडवेज स्टैंड पहुंचने पर सीट पाने के लिए बहनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बहनों को खड़े होकर बसों में सफर करना पड़ा। रक्षाबंधन पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाकर दोगुने कर दिए थे। साथ ही अतिरिक्त बसों को लगाया था मगर यह सारे इंतजाम भीड़ के आगे कम पड़ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें