फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगामी त्योहारों को लेकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल मार्च

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मंगलवार को आगामी बारावफात, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। टेढ़ी बगिया, इस्लाम नगर,शाहनगर बंबा, कालिंदी बिहार, शाहदरा और नारायच समेत अन्य इलाकों में पुलिसकर्मियों ने भ्रमण किया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार से थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कराया गया है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स के साथ निगरानी की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। किसी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्त और सतर्कता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें