फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ढाई किलो सोना चोरी प्रकरण में नया मोड़, सौंपे गए साक्ष्य

आगरा। किनारी बाजार में सराफा कारोबारी की फर्म से ढाई किलो सोना चोरी के मामले में आरोपी कर्मचारियों के परिजन मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को निर्दोष बताते हुए अपने पास मौजूद साक्ष्य सौंपे। डीसीपी मुख्यालय ने थाना कोतवाली प्रभारी को साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अवागढ़ हाउस निवासी मुकेश बाबू अग्रवाल की किनारी बाजार में कृष्ण गोपाल मुकेश बाबू ज्वेलर्स नाम से फर्म है। यहां सोने व कीमती पत्थरों के आभूषणों की बिक्री के साथ मजदूरी पर आभूषण बनवाए जाते हैं। 18 मई 2026 को स्टॉक की गिनती में आभूषण रखने वाले 27 डिब्बे खाली मिले थे। इनमें सोने की अंगूठी, पेंडल, मंगलसूत्र और गले की जंजीर समेत करीब 2.5 किलो आभूषण थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें