फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़, इलाज के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की रिकॉर्ड भीड़ रही। राखी के त्योहार और रविवार के बाद इलाज कराने के लिए 3,991 मरीज पहुंचे। पर्चा और दवा के लिए धक्का-मुक्की हुई। चार से पांच घंटे में मरीजों को इलाज मिल पाया। घंटों लाइन में खड़े रहने से मरीजों की हालत बिगड़ गई। अधिक भीड़ के कारण ओपीडी में दो के बजाय तीन बजे तक मरीज देखे गए। सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होते ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंच गए। पर्चा बनवाने के लिए हॉल के बाहर तक लाइन लग गई। दो से तीन घंटे लाइन में खड़े होने के बाद कई मरीजों का पर्चा बन पाया। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने और फिर दवा लेने में भी इतना ही समय लगा। रक्त-पेशाब की जांच के लिए भी घंटेभर लाइन में लगना पड़ा। बुजुर्ग और महिला मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें