फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीट यूजी के 95 छात्र-छात्राओं की हुई काउंसिलिंग

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी की काउंसिलिंग चल रही है। इसमें आठ कॉलेजों की यूजी की 241 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें से 95 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। काउंसिलिंग 7 नवंबर तक चलेगी। नीट काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद के एफएच मेडिकल कॉलेज, मथुरा के कांति देवी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, कृष्णमोहन मेडिकल कॉलेज, एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज, आरएसएस मेडिकल कॉलेज, केडी डेंटल कॉलेज और शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज में यूजी की 241 सीटें हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें सीट पर प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें