फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कोटखाई में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का रोड शो, खुली जीप में बाजार से सभा स्थल तक पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कोटखाई में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं गर्मजोशी से स्वागत किया। कोटखाई स्टेडियम में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। जयराम ठाकुर खुली जीप में खड़े होकर कोटखाई बाजार से होते हुए सभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान बाजार में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, भाजपा नेता चेतन बरागटा और भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फालटा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कोटखाई स्टेडियम में आयोजित सभा में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भागीदारी प्रमुख रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें