फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अभिनेता पर फायर करने वाले बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंपा, आरोपियों की उम्र पर मतभेद

Tue, 20 Oct 2026 08:39 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू इलाके में बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। जहां पर मुंबई पुलिस की ओर से ट्रांजिट रिमांड की मांग की गई। इस मांग पर आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। लेकिन देर रात को टीम वापस कोटा आ गई।

फिलहाल आरोपितों को रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। तीनों आरोपियों का एमबीएस अस्पताल में मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया। कोटा पुलिस ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन से रेहान उर्फ सुक्का, ऋतिक कुर्मी को गिरफ्तार किया था। वही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया था। ऐसे में अब मुंबई पुलिस इन आरोपियों से वारदात से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में पूछताछ करेगी।

इस पूरे कार्रवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने मीडिया से भले ही दूरी बनाकर रखी। लेकिन कोटा पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर पल पल की जानकारी साझा की। कोटा पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। जबकि मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को बालिग बता रही है। हालांकि दस्तावेजों की भी लगातार जांच की जा रही है। सामने यह भी आया है कि आरोपियों ने गुजरात के सूरत में ट्रेन बदली थी और ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर आगे की यात्रा कर रहे थे।

बदमाशों को मिला था रुपए का लालच 
अभी तक की पूछताछ और सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि आरोपियों को वारदात के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। इनमें एक आरोपी रेहान को अनिल पंडित ने घटना के बाद विदेश में नौकरी दिलवाने का भी आश्वासन दिया था। रेहान लगातार अनिल पंडित से संपर्क में था। वहीं आरोपियों से फिलहाल पुलिस ने कोई हथियार बरामद नहीं किए हैं। ऐसे में अब मुंबई पुलिस इन आरोपियों से हथियार बरामद करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें