फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: तिजारा की जीत पर बोले टीकाराम जूली- पुलिस से पार्षद रोके जा सकते हैं, जनादेश नहीं कुचला जा सकता

Tue, 22 Sep 2026 07:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में कितने स्तरों पर लड़ी है, इसका बयान भी नहीं किया जा सकता। तिजारा में भी जनता का जनादेश जीता है और मुख्यमंत्री की तानाशाही हारी है। जूली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनवाने के लिए पिछले सात दिनों से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तानाशाही, गुंडागर्दी, बेईमानी, बेशर्मी और सत्ता के दुरुपयोग की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की पुलिस और प्रशासन की पूरी ताकत झोंक दी गई और लोकतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई, लेकिन जनता के फैसले के आगे सत्ता, दबाव और तानाशाही सब धरी रह गई। उन्होंने कहा कि ये वही तिजारा के पार्षद हैं, जिन्हें पिछली रात हरियाणा पुलिस द्वारा जंगलों में रोककर रखे जाने का आरोप लगाया गया था। तमाम संघर्षों के बाद ये पार्षद तिजारा पहुंचे और मतदान किया। तिजारा नगर परिषद के सभापति चुनाव में कांग्रेस के रामावतार सैनी ने भाजपा के सुभाष सैनी को दो वोट से हराया। सैनी को 18 और भाजपा प्रत्याशी को 16 वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध रहा।

पढे़ं: छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी  जूली ने कहा कि तिजारा की जीत सिर्फ कांग्रेस की जीत नहीं है, बल्कि जनादेश और संघर्ष की जीत है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की कथित तानाशाही पर जनता का जवाब बताया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मुख्यमंत्री जी, पुलिस से पार्षद रोके जा सकते हैं, डराया जा सकता है, दबाव बनाया जा सकता है, लेकिन जनता का जनादेश न खरीदा जा सकता है और न कुचला जा सकता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में भाजपा सरकार ने सत्ता, धनबल, सरकारी मशीनरी और पुलिस-प्रशासन के कथित दुरुपयोग के जरिए जनता के जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की। जूली ने कहा कि लोकतंत्र को ताकत के जरिए दबाने की कोशिश को राजस्थान की जनता ने अपनी आंखों से देखा है। जूली ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पंचायतीराज चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कथित बेईमानी, चोरी और डकैती की राजनीति का हिसाब करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें