फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के दो भाइयों की ग्रीस में हत्या

जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। यह दर्दनाक वारदात 3 नवंबर को हुई थी। दोनों भाइयों की हत्या का आरोप उनके मामा संदीप सिंह पर ही लगा है। आरोप है कि वह दोनों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर ग्रीस ले गया था। घटना के करीब 18 दिन बाद शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। मृतकों के पिता बूटा सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके तीन बेटे हैं। करीब आठ महीने पहले जालंधर के गुमटाली निवासी दूर के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बड़े बेटे दलजीत को वर्क परमिट पर ग्रीस भेजने का भरोसा दिया था। परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा। वहां पहुंचने के करीब पांच महीने बाद दलजीत ने अपने छोटे भाई गुरविंदर को भी ग्रीस बुला लिया। गुरविंदर करीब तीन महीने पहले वहां पहुंचा था। ग्रीस में दोनों भाई एक पिग फार्म (सूअर पालन केंद्र) में काम करते थे। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों भाइयों की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन 3 नवंबर को दोनों की हत्या कर दी गई। पिता बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने कथित तौर पर दोनों भाइयों पर अलग-अलग स्थानों पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाया था। दोनों भाइयों की हत्या के मामले में ग्रीस पुलिस ने संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिवार को आशंका है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पिता बूटा सिंह, मां बलजिंदर कौर और बड़े भाई सुपिंदर सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार से मामले की गहन जांच करवाने तथा दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें