फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, हत्या पीड़ित परिवारों से मिलकर जताया दुख

तरनतारन में अलग-अलग घटनाओं में आम आदमी पार्टी के सरपंच, कांग्रेस नेता और एक आढ़ती की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। इन तीनों हत्याओं से प्रभावित परिवारों के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गांव तूत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर, पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता, भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें