फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर मोगा में पुलिस अलर्ट, मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई, वाहनों की सघन चेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर मोगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। शुक्रवार, 4 सितंबर को मनाए जा रहे जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों और धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। मंदिरों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा शहर के एंट्री पॉइंट्स, मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें