मोगा को गांव नथूवाला जदीद में होने वाले राज्य स्तरीय समागम के मद्देनजर मोगा पुलिस की ओर से विशेष ट्रैफिक प्रबंध किए गए हैं। आम लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। मोगा पुलिस ने विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले वाहन चालकों को जारी रूट प्लान के अनुसार अपने रास्ते बदलने और ट्रैफिक पुलिस की हिदायतों का पालन करने को कहा है, ताकि समागम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस ने आम जनता से सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।