फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में 9 सितंबर से होगा खेडां वतन पंजाब दियां-2026 का आयोजन

Nivedita Updated Mon, 31 Aug 2026 02:15 PM IST

पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिला मोगा में भी विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। मोगा जिले में ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर कुल 7 खेलों में मुकाबले करवाए जाएंगे। इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी (नेशनल एवं सर्कल स्टाइल), फुटबॉल और वालीबॉल सहित अन्य खेल शामिल हैं। इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी, जिनमें कुल 28 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। वहीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 23 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर पर कुल 38 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा पैरा खेलों की प्रतियोगिताएं 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा, मैदानों की व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन, मेडिकल टीम तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। अधिकारियों ने जिले के स्कूलों, युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें