कीरतपुर साहिब के पातालपुरी चौक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने के बाद एक व्यक्ति कई मीटर तक घिसटता चला गया, जबकि हादसे में एक महिला भी घायल हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।