फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राजा वड़िंग की टिप्पणी का फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने दिया जवाब

लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फरीदकोट दौरे के दौरान पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को लेकर टिप्पणी की थी। अब ढिल्लों का पक्ष सामने आया है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब भी वह उनका सम्मान करते थे और आज भी उनका पूरा सम्मान करते हैं। कांग्रेस में टिकट मांगने का अधिकार हर नेता और कार्यकर्ता को है। वह कोई एतराज नहीं जता रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा उन्हें मंत्री बनाए जाने संबंधी कही गई बात का भाव सिर्फ इतना था कि वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह सम्मान मिल सकता है। टिकट देने और मंत्री बनाने का अंतिम अधिकार हाईकमान के पास ही है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया साथियों ने राजा वड़िंग के बयान को बेवजह तूल देने का प्रयास किया है। ऐसे में राजा वड़िंग से यह भी पूछा जाना चाहिए कि जब वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब वह भी कई बार कांग्रेस नेताओं की टिकट काटने और टिकट देने संबंधी दावे करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने और राजनीतिक दावेदारी पेश करने का अधिकार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें