फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा, मक्खू और मल्लांवाला में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 140 किलो नकली पनीर जब्त

फूड सेफ्टी विभाग की ओर से जीरा, मक्खू और मल्लांवाला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 140 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया गया। बाजार में इसकी कीमत करीब 260 रुपये प्रति किलो बताई गई। टीम ने पनीर का मौके पर सैंपल लिया। शेष पनीर को आगामी कानूनी कार्रवाई तक डीप फ्रीजर में रखकर सीज कर दिया गया। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि मक्खू और जीरा क्षेत्र में दुकानों की जांच की गई। इनमें तीन बेकरी और दो मिठाई की दुकानें शामिल थीं। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ जगह खाद्य पदार्थ बेहद अस्वच्छ वातावरण में तैयार किए जा रहे थे। खासकर केक और अन्य बेकरी उत्पाद तैयार करने के दौरान हाइजीन संबंधी कमियां पाई गईं। विभाग की टीम ने संबंधित दुकानदारों को सफाई और हाइजीन संबंधी जरूरी निर्देश दिए। नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस भी जारी किए गए। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन को लेकर दो चालान काटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें