अमृतसर पुलिस की ओर से शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोट खालसा इलाके में पुलिस ने चेकिंग की। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी स्थानीय श्रीमती आकर्षी जैन ने बताया कि पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जांच की जा रही है।