खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पहुंच गए हैं। उनके एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट की कार्गो साइड पर बनाए गए सेफ जोन में रखा गया है। उनके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे एयरपोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की भीड़ अथवा अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।